Gonda: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आकाश यादव गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और ₹50,000 का इनामी घोषित अभियुक्त आकाश यादव को एसटीएफ ने गोंडा जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 February 2026, 4:53 PM IST
google-preferred

Gonda: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और ₹50,000 का इनामी घोषित अभियुक्त आकाश यादव को एसटीएफ ने गोंडा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लूट की कई वारदातों में शामिल था।

कटरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी

एसटीएफ उत्तर प्रदेश, लखनऊ को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 01 फरवरी 2026 को कटरा रेलवे स्टेशन के सामने, थाना नवाबगंज क्षेत्र, गोंडा से आरोपी को दोपहर 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में था, तभी STF टीम ने उसे दबोच लिया।

STF की टीम को मिली अहम सूचना

एसटीएफ को इनामी और सक्रिय अपराधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनय सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गोंडा जिले में भ्रमणशील थी। सूचना पुख्ता होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

सक्रिय लूट गैंग का सरगना

पूछताछ में आकाश यादव ने खुलासा किया कि उसका एक सक्रिय गिरोह है, जो लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरोह में सुमित तिवारी, संदीप मौर्या, आदित्य कश्यप और हरतू कश्यप जैसे सदस्य शामिल हैं।

Reactions on Budget 2026-27: उद्योग जगत के लिये कैसा रहा आम बजट? जानिये उद्यमियों की प्रतिक्रियाएं

मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदातें

अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ वर्ष 2024 में कई वारदातें कीं।

  • 23 अप्रैल 2024 को कोतवाली देहात क्षेत्र में बाइक सवार से मिर्ची पाउडर डालकर लूट
  • 29 अप्रैल 2024 को नवाबगंज में दो बाइक सवारों से ₹40,000 की लूट
  • 21 मई 2024 को खरगूपुर में नकदी और मोबाइल लूट
  • 02 जून 2024 को मोतीगंज में बैटरी रिक्शा चालक को चाकू मारकर लूट
  • धानेपुर थाना क्षेत्र में भी कई लूट की घटनाएं

लंबा आपराधिक इतिहास

आकाश यादव के खिलाफ गोंडा जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, साजिश और गैंगस्टर एक्ट के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से वह फरार था, जिस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

टाइल्स तोड़कर फूटा पानी का सैलाब: हाई प्रेशर बोरिंग से घर में मची तबाही, मौत को छूकर निकला पूरा परिवार

अग्रिम कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना धानेपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 1 February 2026, 4:53 PM IST

Advertisement
Advertisement