हिंदी
सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहारा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ghazipur: गाजीपुर के कटरिया कांड के बाद सियासी हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतका निशा विश्वकर्मा के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन की देखरेख में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिला पंचायत भवन में हुई इस बैठक में सपा नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया और 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही अखिलेश यादव की ओर से शोक संवेदना भी व्यक्त की गई।
राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुलाकात के दौरान परिवार से पूछा गया कि क्या वे अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं। परिवार ने इसकी इच्छा जताई। उन्होंने कहा, "बात अभी खत्म नहीं हुई है। अगर कल मुलाकात नहीं हो पाती है, तो बाद में जरूर होगी, लेकिन अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलेंगे।"
अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को सामाजिक एकता और PDA समाज के संघर्ष से जोड़ा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के पीड़ित परिवार को PDA समाज के सभी समुदायों ने मिलकर मदद दी है। यह पीड़ा के धागे से जुड़े PDA समाज की एकता का प्रतीक है। उनका कहना था कि वर्चस्ववाद के अत्याचार के खिलाफ समाज एकजुट है और मान-सम्मान, समान अवसर और चतुर्दिक उत्थान के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
Sonbhadra News: निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, भाजपा पर गंभीर आरोप
राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामला पहले ही सामने आ चुका था, फिर चार दिन बाद दो अन्य अभियुक्तों के नाम क्यों आए? यदि नाम पहले ही सामने आए थे तो उनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।
Location : Ghazipur
Published : 28 April 2026, 3:40 PM IST