मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर आसमान से उतरी भक्ति! DM-SSP ने हेलीकॉप्टर से बरसाए

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद जिला प्रशासन ने भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हवाई निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर फूल बरसाए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 August 2026, 2:00 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : सावन के महीने में मुजफ्फरनगर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। सड़कों पर लाखों शिवभक्त कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी बीच शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आसमान से बरसते फूलों के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर बयान के बाद मचा बवाल, मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR… अब आगे क्या होगा?

DM और SSP ने हेलीकॉप्टर से किया हवाई निरीक्षण

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरी। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। जैसे ही आसमान से फूल गिरने लगे, सड़क पर चल रहे कांवड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

फूलों की बारिश के बीच गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

हेलीकॉप्टर से गिरती फूलों की पंखुड़ियां, हाथों में कांवड़, माथे पर भस्म और जुबान पर भगवान शिव के जयकारे... यह दृश्य बेहद खास बन गया। कई कांवड़ियों ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयकारा लगाया तो कई श्रद्धालुओं ने फूलों को माथे से लगाकर प्रशासन के इस स्वागत का आभार जताया।

इन इलाकों में हुई पुष्पवर्षा

मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी, पुरकाजी, छपार, अलकनंदा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली समेत कई प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

SSP बोले- श्रद्धालुओं के लिए खास अनुभव

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर से डीएम और उनके द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों को चुना गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजर रहे हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  9 August 2026, 2:00 AM IST

Related News

Advertisement