हिंदी
फतेहपुर के असोथर में सुमेर की हत्या की जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि रेनू देवी और उनकी प्रेमिका मालती देवी ने पति की रोक के कारण मिलकर हत्या की साजिश रची। 60 हजार की सुपारी पर पांच लोगों ने ट्यूबवेल में गला दबाकर हत्या की।
पत्नी ने प्रेमिका के साथ मिलकर की पति की हत्या
Fatehpur: फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में हुई सुमेर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम संबंधों और मनमुटाव के चलते की गई थी। मृतक की पत्नी रेनू देवी और उनकी प्रेमिका मालती देवी के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध था।
मालती देवी ने पहले तीन शादियां की थीं और हाल ही में अपने एक बच्चे के साथ रहती थीं। दोनों महिलाएं एक साथ रहना चाहती थीं, लेकिन सुमेर को इस संबंध की जानकारी होने के बाद उन्होंने मिलने-जुलने पर रोक लगा दी।
सुमेर की रोकथाम से दोनों महिलाएं नाराज हो गईं और उन्होंने मिलकर सुमेर की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि रेनू ने अपने करीबी ई-रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता को 60 हजार रुपये देकर हत्या की सुपारी दी।
शूटरों ने सुमेर को ट्यूबवेल के पास घात लगाकर पांच लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की। आरोप है कि सुमेर का गला रस्सी से दबाया गया और चाकू से गला रेतकर उसे मार डाला गया। घटना के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश भी की।
फतेहपुर हादसा: नेशनल हाईवे पर कोहरे का कहर, रोडवेज बस समेत 10 वाहन भिड़े, मची चीख पुकार
पुलिस ने मामले की जांच के बाद मालती देवी, रेनू देवी और शूटर राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता और रामप्रकाश उर्फ मद्दू अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या मुख्य रूप से समलैंगिक संबंधों और पति की रोक के कारण हुई। रेनू और मालती दोनों साथ रहना चाहती थीं, लेकिन सुमेर ने इसे स्वीकार नहीं किया और मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसी से दोनों महिलाओं का मन भरा और उन्होंने हत्या की योजना बनाई।
इस हत्याकांड की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोग इस घटना को सुनकर हैरान हैं कि कैसे पत्नी और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पति की हत्या करवा दी। परिवार में भी रोष और शोक की स्थिति है।
फतेहपुर से दिल दहला देने वाली घटना, धारदार हथियार से काटकर महिला और पुरुष की हत्या
असोथर थाना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है। पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।