हिंदी
टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने अपनी सगाई के 10 साल पूरे कर लिए हैं। 15 जनवरी 2016 को हुई इस यादगार सगाई की खुशियां एक्ट्रेस ने फिर से इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें कुछ तस्वीरें ऐसी है जो फैंस ने आज तक नहीं देखी।


इन फोटोज को शेयर करते हुए दिव्यांका ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सरी मेरी जान! 10 साल हो चुके हैं!!! ऐसा लग रहा है मानो कल की ही बात हो जब हमने शादी करने का फैसला किया था। वो भी महज कुछ महीने के कोर्टशिप पीरियड के बाद। यह हमारे लिए एक ऐसा पल था जिसके बारे में आप जानते ही हैं। ना कोई पूछताछ, ना कोई वादे हमने किए, कोई एक्स्ट्रा चेक नहीं, लेकिन दो लोगों के बीच एक सच्चाई, अपनी और एक दूसरे की किस्मत पर भरोसा।" (Img- Instagram)



दिव्यांका ने आगे लिखा, "मैं हमेशा इस फैक्ट को लेकर खुश रहती हूं कि हमने ज्यादा सोचने-समझने में समय बर्बाद नहीं किया। वरना कुछ महीने और लेट मैं यह पोस्ट कर रही होती। और हां, मैं हमारे परिवारों का जितना शुक्रिया करूं वो कम है, क्योंकि उन्होंने बड़ी आसानी से हमारे डिसीजन पर भरोसा किया। जैसे हम मिले वैसे ही वे भी मिल गए।" (Img- Instagram)



सगाई की तस्वीरों में दिव्यांका बेबी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ मिंट ग्रीन डुपट्टा पहना था। उनके आउटफिट को हैवी नेकलेस और सिंपल मेकअप के साथ कम्प्लीट किया गया था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। (Img- Instagram)



वहीं, विवेक भी अपनी सगाई में बहुत हैंडसम नजर आए। उन्होंने ब्लू कोट-पैंट के साथ दिव्यांका के लहंगे से मैच करते हुए बेबी पिंक शर्ट और टाई पहनी थी। दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल इस प्राइवेट सेरेमनी में और भी आकर्षक नजर आ रही थी। (Img- Instagram)



यह सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। जनवरी 2016 में सगाई के बाद, दिव्यांका और विवेक ने जुलाई 2016 में भोपाल में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी का आयोजन भोपाल के फनसिटी में हुआ और इसमें दोनों के कई को-स्टार्स भी शामिल हुए थे। (Img- Instagram)



आज 10 साल पूरे होने के बाद, दिव्यांका और विवेक की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में एक आदर्श कपल के रूप में देखी जाती है। उनकी सगाई और शादी की ये यादें फैंस के लिए भी बेहद खास हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी इस खास एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। (Img- Instagram)



इस 10 साल के सफर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्यार, भरोसा और समझदारी के साथ जीवन के हर पड़ाव को पार किया। उनके फैंस के लिए यह दिन यादगार है और सोशल मीडिया पर उनकी अनदेखी तस्वीरों ने इस मौके को और भी खास बना दिया है। (Img- Instagram)
