मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी कार्रवाई: अब तक 1.35 लाख नाम हटाए, तीसरी विजिट के बाद बढ़ सकती है संख्या

फतेहपुर में 4 नवंबर से शुरू हुए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 1.35 लाख नाम हटाए जा चुके हैं। मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान बूथ लेवल अधिकारियों के सत्यापन में हुई है। प्रशासन का अनुमान है कि तीसरी विजिट के बाद यह संख्या 2 लाख से अधिक हो सकती है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 December 2025, 7:41 PM IST
google-preferred

Fathepur: जिले में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान प्रशासन को एक बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिले हैं, जो या तो मृत हैं या अपनी जगह से शिफ्ट हो चुके हैं, या दोहरे नाम से दर्ज थे। 4 नवंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चले इस अभियान में छह विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1.35 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए।

यह कदम मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से औसतन 20 हजार नाम हटाए गए, जबकि अभियान का 80 प्रतिशत कार्य अभी पूरा हुआ है।

तीसरी विजिट में बढ़ेगी संख्या

बीएलओ घर-घर जाकर पुन: सत्यापन कर रहे हैं। दोबारा और तीसरी विजिट के दौरान लगातार ऐसे लोग मिल रहे हैं जो अपने पते पर मौजूद नहीं हैं। अधिकारियों का मानना है कि अंतिम चरण में यह संख्या बढ़कर 2 लाख से अधिक हो सकती है।

एडीएम राजस्व एवं वित्त अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अब तक हटाए गए अधिकतर नाम मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट श्रेणी के हैं। उनके अनुसार, ड्रॉप पब्लिकेशन सूची में इन्हें शामिल नहीं किया जाएगा और 16 दिसंबर तक संख्या और बढ़ेगी।

Raebareli: डीएम ने SIR प्रक्रिया के तहत विशेष शिविरों का किया औचक निरीक्षण, जानिए पूरा अपडेट

हटाए गए मतदाताओं की श्रेणियों का पूरा विवरण

मृतक मतदाता: 39,476

शिफ्टेड मतदाता: 64,077

घर पर नहीं मिलने वाले: 16,501

डुप्लीकेट मतदाता: 13,953

अन्य कारण: 1,035

विधानसभा वार हटाए गए मतदाताओं की विस्तृत सूची

1. जहानाबाद विधानसभा

बूथ: 358

कुल मतदाता: 3,11,454

हटाए गए: 20,439

2. बिंदकी विधानसभा

बूथ: 346

कुल मतदाता: 3,16,855

हटाए गए: 17,733

3. फतेहपुर सदर

बूथ: 383

कुल मतदाता: 3,71,625

हटाए गए: 22,369

लॉरेंस और गोल्डी में खुला टकराव, पैरी की हत्या के बाद भड़की गैंगवार; ऑडियो क्लिप्स में खुलेआम धमकियां

4. अयाहशाह विधानसभा

बूथ: 306

कुल मतदाता: 2,78,688

हटाए गए: 18,105

5. खागा विधानसभा (जिले में सर्वाधिक)

बूथ: 397

कुल मतदाता: 3,45,555

हटाए गए: 36,044

6. हुसैनगंज विधानसभा

बूथ: 354

कुल मतदाता: 3,07,264

हटाए गए: 20,348

तहसील स्तर पर भी तेजी

तहसीलदार सदर अमरेश सिंह स्वयं मैदान में उतरे और ललौली क्षेत्र में खेतों तक जाकर किसानों से फॉर्म भरवाए। इससे मतदाता सत्यापन अभियान में और तेजी आई। जिला प्रशासन का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और शुद्ध बनाना अत्यंत आवश्यक है। अभियान 16 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 3 December 2025, 7:41 PM IST