Fatehpur School Theft: कम्पोजिट विद्यालय अहमदपुर से लाखों का सामान चोरी, 38 दिन में दूसरी वारदात

फतेहपुर के कम्पोजिट विद्यालय अहमदपुर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रधानाध्यापक बदन सिंह ने बताया कि चोरों ने 3 बड़ी बैटरी, 1 यूएसबी, 1 बड़ा गैस सिलेंडर, 6 भगोने, 1 जैक, 12 थाली, प्लेट, गिलास और अन्य बर्तन चोरी कर लिए।

Fatehpur: फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय अहमदपुर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना 38 दिनों के भीतर दूसरी चोरी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शनिवार सुबह जब अध्यापक विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस और एलबीडी रूम के ताले टूटे हुए हैं। प्रधानाध्यापक बदन सिंह ने बताया कि चोरों ने 3 बड़ी बैटरी, 1 यूएसबी, 1 बड़ा गैस सिलेंडर, 6 भगोने, 1 जैक, 12 थाली, प्लेट, गिलास और अन्य बर्तन चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

फतेहपुर की मेधावी अवस्थी बनीं एक दिन की SDM, समस्याओं का किया निस्तारण

प्रधानाध्यापक ने घटना की लिखित तहरीर हुसैनगंज थाने में दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 अगस्त को भी विद्यालय में चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने 5 सितंबर को दो आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने का दावा किया था। लेकिन मात्र 38 दिन बाद फिर से चोरों ने विद्यालय को निशाना बना लिया।

पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर की डूबकर मौत, पांच घंटे से जारी तलाश

दूसरी बार बनाया स्कूल का निशाना

इससे पहले, 26 अगस्त को भी इसी विद्यालय में चोरी हुई थी। उस मामले में पुलिस ने 5 सितंबर को दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया था। मात्र 38 दिनों के अंतराल में चोरों ने एक बार फिर विद्यालय को निशाना बनाया है।हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कैसा होता है कम्पोजिट विद्यालय

कंपोजिट विद्यालय वह विद्यालय होता है जहां एक ही परिसर में प्राथमिक (प्री-प्राइमरी) से लेकर उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12) तक की सभी कक्षाओं का संचालन होता है, जो शिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक मॉडल है। इसे अक्सर आदर्श कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाता है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होता है, जैसे स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान लैब, और खेल के मैदान, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 5 October 2025, 1:54 PM IST