Fatehpur News: फतेहपुर में शुरू हुआ “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान

फतेहपुर में प्रशासन ने “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत की है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 September 2025, 3:51 AM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने "नो हेलमेट-नो फ्यूल" अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

प्रभारी यातायात उप-निरीक्षक लालजी सविता के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों और प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस और नंबर प्लेट वाले वाहनों, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने कुल 48 वाहन चालकों का चालान किया, दो वाहनों से 1500 रुपये का शमन शुल्क वसूला और एक वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पंपों पर और चौराहों पर प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

यातायात इंस्पेक्टर लालजी सविता ने बताया कि यह अभियान शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने अपील की कि लोग स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करें, जिससे अपनी और दूसरों की जान की रक्षा हो सके।

Location :