Fatehpur News: श्राद्ध कार्यक्रम में बोलेरो सवार युवक का उत्पात, मचा हंगामा

फतेहपुर के गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बोलेरो सवार युवक ने जमकर उत्पात मचाया। योगेंद्र सिंह पटेल के घर पर उनके पिता का श्राद्ध चल रहा था, तभी गांव का ही रहने वाला अंकित उर्फ गांजा अपनी बोलेरो कार (संख्या यूपी 71 Z 0664) में अवैध हूटर बजाते हुए घर के सामने से गुजरा।

Fatehpur: फतेहपुर के सुजानपुर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बोलेरो सवार युवक ने जमकर उत्पात मचाया। योगेंद्र सिंह पटेल के घर पर उनके पिता का श्राद्ध चल रहा था, तभी गांव का ही रहने वाला अंकित उर्फ गांजा अपनी बोलेरो कार (संख्या यूपी 71 Z 0664) में अवैध हूटर बजाते हुए घर के सामने से गुजरा।

शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी ने बहुआ–गाजीपुर रोड पर कई चक्कर लगाए। कार में बैठे कुछ लोगों ने कार्यक्रम में आई महिलाओं पर आपत्तिजनक इशारे किए और गालियां दीं। मौके पर मौजूद युवक शिवा ने जब घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो अंकित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, शाम सात बजे आरोपी फिर से कार लहराते हुए घर के सामने पहुंचा। इस दौरान एक महिला और दो मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। योगेंद्र ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस विवाद में योगेंद्र का पुत्र सुमित और बहू भी शामिल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Location :  Fatehpur

Published :  13 September 2025, 5:10 PM IST

Related News

Advertisement