Fatehpur Farmers: भारतीय किसान यूनियन ने फतेहपुर में खोला मोर्चा, पहुंचे डीएम के पास

भारतीय किसान यूनियन फतेहपुर के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद के किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें उठाई गईं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 April 2026, 1:38 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद के किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें उठाई गईं।

भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की कि जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल की सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों और किसान संगठन के प्रतिनिधियों के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराकर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।

Fatehpur: जिस ट्रॉली से घर आना था अनाज, उसी के नीचे दबकर थम गईं किसान की सांसें, पढ़ें पूरी खबर …

इसके अलावा, जिले में हो रही विद्युत कटौती पर रोक लगाते हुए शाम 6 बजे से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई। गर्मी को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की भी मांग उठाई गई, ताकि किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके।

खनन पर रोक की मांग

ज्ञापन में गंगा नदी में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से की गई। भाकियू नेताओं का आरोप है कि बिना पट्टों के पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है।
इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने और गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंडेन व भारत गैस एजेंसियों द्वारा गैस बुकिंग में हो रही समस्याओं की जांच कर कार्रवाई की भी मांग की गई।

Fatehpur News: स्कूलों की मनमानी पर घमासान, डीएम को सौंपा ज्ञापन; जानें क्या है पूरा मामला

किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर राजन सिंह अशोक उत्तम विवेक यादव जितेन सिंह उफुट सर्वे विपिन यादव पंकज साहू देवेंद्र सिंह शुभम दीपक मौर्य आदि लोग रहे मौजूद

Location :  fatehpur

Published :  23 April 2026, 1:38 PM IST

Advertisement