DN Follow Up: फरेंदा के अरविंद चौधरी हत्याकांड का खौफनाक सच, 13 जख्मों ने खोली बेरहमी की पूरी कहानी

महराजगंज के चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मृतक के शरीर पर 13 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे बेरहमी से की गई पिटाई की पुष्टि होती है।

Maharajganj: चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल 13 गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो यह साबित करते हैं कि उसके साथ अत्यंत क्रूरता और बेरहमी से मारपीट की गई थी।

क्या है पूरी घटना?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबसे गंभीर चोट सिर पर पाई गई है। मृतक के बाएं माथे पर गहरी चोट और कट का निशान था, जो अंदर तक प्रभाव डालता हुआ मस्तिष्क तक पहुंचा। जांच में मस्तिष्क की झिल्लियों और दिमाग में खून के थक्के पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि सिर पर जोरदार वार किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार यही चोटें मौत का मुख्य कारण बनीं।

सूजन और खरोंच के निशान

इसके अलावा मृतक के चेहरे के दोनों ओर सूजन और खरोंच के निशान मिले हैं, जो मारपीट की पुष्टि करते हैं। छाती के ऊपरी हिस्से में गंभीर घिसावयुक्त चोट पाई गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी भारी वस्तु से वार किया गया या फिर शरीर को घसीटा गया।

सारा अली खान को केदारनाथ जाने से पहले करना होगा ये काम, अब आस्था का सबूत जरूरी! गैर-हिंदुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य

घुटने और जांघ पर भी कई घाव

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बाएं हाथ के अग्रभाग और कोहनी पर गहरी चोटें थीं। वहीं कमर, पेट और जांघों पर कई स्थानों पर सूजन और खरोंच के निशान पाए गए। दाहिने पैर में गंभीर चोट के साथ अंदर खून का थक्का जमना और दोनों हड्डियों का टूटना भी दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दाहिने घुटने और जांघ पर भी कई घाव मिले हैं।

Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग

दहशत और आक्रोश का माहौल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मृतक के शरीर के लगभग हर हिस्से पर चोट के निशान थे, जिससे उसके महत्वपूर्ण अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इन सभी चोटों के संयुक्त प्रभाव से ही उसकी मौत हुई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि शरीर पर लगे गंभीर चोटों के कारण ही मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस पर भी जल्द निष्पक्ष खुलासा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 March 2026, 6:00 PM IST

Advertisement