हिंदी
बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा की सड़कों का नजारा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: नोएडा, दिल्ली, एनसीआर और पूरे वेस्ट यूपी में पिछले करीब 24 घंटों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर बारिश से आफत आ गई।
हालत यह है कि इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मुख्य सड़कों पर पानी भरा हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जीरो ग्राउंड रिपोर्टिंग की, जिसमें यूपी सरकार के उन फर्जी दावों का खुलासा हुआ। जिनमें कहा गया कि अब विकास की रफ्तार तेज हो गई है।
नोएडा को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी और सरकार का सबसे ज्यादा तिजौरी भरने वाली नगरी कहा जाता है। लेकिन जब विकास की बात आती है तो बारिश के पानी में विकास को बहता हुआ देखा जा रहा है।
Weather Update: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट जारी; जानें अगले कुछ दिनों का मौसम
बारिश की वजह से सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों पर जाम की स्थिति हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम हो गया है। बारिश की वजह से नौकरी करने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
Noida Rain: Smart City नोएडा का सबसे बुरा हाल,पहली ही बारिश ने किया धंधा चौपट#Noida #Rain #Waterlogging #Weather #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/2JewtGkNEI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 9, 2026
बारिश की वजह से जहां एक तरफ सड़कों पर पानी भर गया, वहीं दूसरी ओर लोगों को बहुत गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा, " विधायक और सांसद सबको इस समस्या के बारे में अवगत करवाया हुआ है। लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।"
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, अलीगढ़, कानपुर, महाराजगंज, लखनऊ, उन्नाव और आगरा समेत काफी जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहले काफी गर्मी पड़ रही थी। गर्मी से लोगों को दिक्कतें होने लगी थी, लेकिन अब इतनी बारिश हो गई है कि झमाझम बूंदाबांदी ने लोगों की हालत खराब कर दी है।
Location : Noida
Published : 9 July 2026, 12:54 PM IST