Weather Update: नोएडा-दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश, तापमान 31 डिग्री तक गिरा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान घटकर 31 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।