Weather Update: नोएडा-दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश, तापमान 31 डिग्री तक गिरा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान घटकर 31 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 July 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Noida Desk: मंगलवार की सुबह अचानक नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर का तापमान बदल गया। मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से एनसीआर और वेस्ट यूपी में मौसम ठंडा हो गया है।

तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा

एनसीआर में पिछले करीब डेढ़ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। जहां कुछ दिनों पहले तापमान काफी ज्यादा था, वहां इस समय तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है।

Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 33 जिलों में झमाझम बारिश और 45 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

इन इलाकों में हो रही तेज बारिश

दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, शामली, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत आसपास के काफी इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले काफी दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी बताया जा रहा है कि आधी रात में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है।

Location :  Noida

Published :  28 July 2026, 12:44 PM IST

Related News

Advertisement