दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, काले बादलों के बाद झमाझम बारिश… गर्मी से राहत या आफत?

दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से जारी उमस भरी गर्मी के बीच आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

Noida: शुक्रवार सुबह तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। चिपचिपी गर्मी के बीच लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश ने रफ्तार पकड़ ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में झमाझम पानी बरसने लगा।

करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश

नोएडा में दोपहर के समय शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली। सुबह से ही मौसम में नमी और उमस बनी हुई थी, लेकिन बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिली।

मौसम पर बड़ा अलर्ट, बारिश से राहत के बीच गहराया El Nino का संकट; देश में बनेंगे सूखे जैसे हालात?

बारिश ने दी राहत

बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आ गई। ग्रेटर नोएडा और आसपास के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

दिल्ली में भी छाए काले बादल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली में भी शुक्रवार को मौसम बदला हुआ नजर आया। राजधानी के आसमान में काले बादल छाए रहे और कई जगह पर बारिश भी देखने को मिली। दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे में बादलों के छाने और बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।

यूपी वाले सावधान! आ गया नया मौसम अपडेट, इन 42 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें हाल

गुरुवार को 37.3 डिग्री पहुंचा था तापमान

नोएडा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर भी काफी ज्यादा था। नोएडा में आर्द्रता करीब 83 प्रतिशत, जबकि यमुना सिटी में यह 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

Location :  Noida

Published :  14 August 2026, 1:59 PM IST

Advertisement