दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, काले बादलों के बाद झमाझम बारिश… गर्मी से राहत या आफत?
दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से जारी उमस भरी गर्मी के बीच आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।