UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर खत्म, सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क और खिली धूप के साथ ठंड की दस्तक

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर समाप्त होने के बाद अब मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं, जहाँ दिन में साफ आसमान और खिली धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

Updated : 21 October 2026, 8:09 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून और बारिश का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जिसके चलते राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) बना हुआ है। पूरे राज्य में आसमान साफ है और दिनभर खिली हुई धूप निकल रही है, जिससे लोगों को अब धीरे-धीरे सर्दियों के आने का अहसास होने लगा है।

लखनऊ से नोएडा तक साफ रहेगा आसमान

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहाँ आज मौसम पूरी तरह साफ है और दिनभर धूप खिली रहेगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिन का मौसम सामान्य रहेगा। इसके अलावा सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज और वाराणसी में भी मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

UP Weather Today: मेरठ से आगरा तक मौसम बदलने के आसार, दो दिन बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से सटे जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, बरेली और कानपुर में भी आज मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। नोएडा और गाजियाबाद में आसमान साफ रहने के साथ-साथ दिन में लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। यहाँ आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

सभी 75 जिले ग्रीन जोन में, जानिए सबसे गर्म और सबसे ठंडे जिलों का हाल

आज 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और राज्य के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में बने हुए हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अब दिन की धूप उतनी तीखी नहीं लग रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक बनी हुई है।

UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में बारिश के आसार, घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट

बीते 24 घंटों के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहाँ अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बांदा, हमीरपुर, बस्ती और आगरा भी प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे। वहीं दूसरी, तरफ हरदोई में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वह सबसे ठंडा जिला रहा। हरदोई के अलावा बरेली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर में भी रात और सुबह के समय अच्छी खासी ठंडक दर्ज की गई है।

Location :  Lucknow

Published :  21 October 2026, 8:09 AM IST

Advertisement