हिंदी
मैनपुरी में सनसनी (IMG: Dynamite News)
Mainpuri: शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पीड़ित का दावा है कि उसने किसी तरह घर का गेट बंद किया और छत पर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित मोनू चौहान पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी कृष्णा नगर, गोपीनाथ अड्डा, शहर कोतवाली क्षेत्र के अनुसार, घटना 4 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद वह अपनी गली में टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश शर्मा उर्फ कल्लू, रसमीले और देवेंद्र उर्फ गुड्डू वहां पहुंचे और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे।
बंद मकान में चोरी का खुलासा, मैनपुरी पुलिस ने आरोपी दबोचा, जेवर और नकदी बरामद
पीड़ित की तहरीर के अनुसार, विवाद के कुछ देर बाद दिनेश शर्मा उर्फ कल्लू, देवेंद्र उर्फ गुड्डू, पंकज, अजीत और 5-6 अन्य अज्ञात लोग तमंचे और अन्य हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पीड़ित का कहना है कि उसने तत्काल घर का गेट बंद किया और छत पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
तहरीर में दावा किया गया है कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली किसी को नहीं लगी और पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी को दी गई और बाद में शहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 6 August 2026, 4:05 PM IST