हिंदी
डिंपल यादव ने ट्रैक्टर एजेंसी का किया उद्घाटन
Mainpuri: यूपी विधानसभा चुनावी (UP Assembly Election) सरगर्मी के बीच मैनपुरी में सियासी तापमान और बढ़ गया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने दौरे पर पहुंचीं। कुरावली रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के उद्घाटन के बाद उनका कार्यक्रम पूरी तरह राजनीतिक रंग में बदल गया। जनसभा और मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर यूपी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई तीखे सवाल उठाए।
उद्घाटन और जनसभा कार्यक्रम
डिंपल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले यह तय कर ले कि उनका चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं का जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क कमजोर नजर आता है और सरकार जनता के मूल मुद्दों को उठाने में असफल साबित हो रही है।
बंगाल में हुई बंपर वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वहां के नेताओं और सांसदों के संपर्क में है। उनका दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक मंचों से नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के बयान दिए गए थे। बंगाल की जनता ने मजबूती से जवाब दिया था और इस बार भी टीएमसी को और अधिक समर्थन मिलेगा।
मुख्यमंत्री के बयान तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास और उसके संदर्भ में नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब महिला मुख्यमंत्री बनने की बात आती है तो कुछ लोगों को दिक्कत क्यों होती है। वे खुद महिला आरक्षण की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में सभी दलों के समर्थन से पास हो चुका है। ऐसे में इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में महिलाओं की चिंता है, तो मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सब परिसीमन और जनगणना को लेकर राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि एक बेटी की संदिग्ध मौत के बाद जब प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गया। जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।
Location : Mainpuri
Published : 24 April 2026, 3:14 PM IST