हिंदी
देवरिया में यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी (Img: Dynamite News)
अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना फिटनेस के संचालित ऑटो और ई-रिक्शा भी जांच के दायरे में रहे।
ये भी पढ़ें - Deoria: ट्रैफिक कार्यालय में बड़ा धमाका, कार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।
ये भी पढ़ें - Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके।
Location : Deoria
Published : 31 July 2026, 4:13 PM IST