Traffic Challan: चालान भरने में की देरी तो बढ़ सकती है मुश्किल, कोर्ट तक पहुंच सकता है मामला; जानें पूरा नियम
ट्रैफिक चालान को लंबे समय तक नजरअंदाज करना वाहन मालिक के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। लंबित चालान कोर्ट तक पहुंच सकता है और कुछ मामलों में वाहन के रिकॉर्ड, आरसी या लाइसेंस पर कार्रवाई हो सकती है। कार बेचते समय भी बकाया चालान सामने आने से सौदा प्रभावित हो सकता है।