Deoria News: अवैध मस्जिद निर्माण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, संत समाज के विरोध के बाद SDM ने रुकवाया काम

देवरिया के रुद्रपुर तहसील अंतर्गत अमौनी अराजी गांव में मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया है। संत समाज की शिकायत के बाद एसडीएम ने निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Updated : 13 May 2026, 2:07 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद अंतर्गत रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मस्जिद निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम सभा अमौनी अराजी में चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों और संत समाज के भारी विरोध के बाद उपजिलाधिकारी (SDM) ने मौके पर पहुँचकर काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है।

जिलाधिकारी से की गई थी शिकायत

मामले की शुरुआत तब हुई जब अमौनी अराजी निवासी रामाशंकर यादव ने जिलाधिकारी देवरिया को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिना किसी वैध अनुमति के गांव में मस्जिद का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले के सामने आते ही क्षेत्र के संत समाज ने भी नाराजगी जताई और जिला प्रशासन पर इस अवैध कार्य को रोकने के लिए दबाव बनाया।

Deoria news: चलती कार बनी आग का गोला, बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे सवार

मौके पर पहुँचे एसडीएम और भारी पुलिस बल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रुद्रपुर एसडीएम अवधेश निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बिना प्रशासनिक अनुमति के हो रहे कार्य को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति और नियमों का उल्लंघन कर कोई भी निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Haldwani News: फीस वसूली पर जिला प्रशासन सख्त! 4 निजी स्कूलों को नोटिस

दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

एसडीएम अवधेश निगम ने निर्माण करा रहे पक्ष को निर्देशित किया है कि वे निर्माण से संबंधित समस्त दस्तावेज, अनुमति पत्र और प्रस्ताव लेकर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन की ओर से विधिवत अनुमति नहीं मिलती, तब तक वहां एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी।

संत समाज ने जताया आभार

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति शांत हुई है। संत समाज के लोगों ने नियम विरुद्ध हो रहे कार्य को रुकवाने के लिए एसडीएम रुद्रपुर और जिला प्रशासन को साधुवाद दिया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।

Location :  Deoria

Published :  13 May 2026, 1:59 AM IST

Related News

Advertisement