संदिग्ध हालात में मौत और फिर अंतिम संस्कार की हड़बड़ी, किस बड़े राज पर पर्दा डाल रहे परिजन? जानिए देवरिया की रहस्यमय घटना का सच

देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष वाले चुपचाप बरहज के कटइलवा घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे, तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 7 September 2026, 3:19 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बरहज के कटइलवा घाट लेकर पहुंच गए। इसी बीच युवती के मायके पक्ष को घटना की जानकारी किसी के द्वारा हो गई। मायके पक्ष ने तत्काल मदनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए रविवार की काफी रात बरहज थाना क्षेत्र मे स्थित कटइलवा घाट लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती के मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें - Deoria News: बच्चे को जन्म देने अस्पताल पहुंची थी मां, ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत; अब जिंदगी के लिए जूझ रही प्रसूता

मौके पर पहुंची पुलिस

मायके पक्ष ने मामले की सूचना तत्काल मदनपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले की कार्रवाई जारी

युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो सका है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Deoria News: दुकान में घुसे दबंग, मेडिकल संचालक को डंडे-ईंट से पीटा; सिर फोड़ा, लूटपाट का भी आरोप

फिलहाल युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  7 September 2026, 3:19 PM IST

Related News

Advertisement