मकान से सटकर खोदा गड्ढा, अब तीन लोगों पर लगा 5 लाख का जुर्माना; आखिर देवरिया में ये क्या हो रहा?

देवरिया में मकान से सटकर किए गए कथित अवैध खनन की शिकायत प्रशासन तक पहुंची तो मामला जांच के घेरे में आ गया। करीब पांच फीट गहरे गड्ढे और उसमें भरे पानी से मकान को नुकसान की आशंका जताई गई थी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 August 2026, 8:46 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में मकान से सटकर कथित तौर पर अवैध खनन करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। जनता दर्शन में मिली शिकायत के बाद खनन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद मामला जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के सामने रखा गया, जहां से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मकान को नुकसान का डर

ग्राम लाखोपार निवासी हृदयानन्द यादव ने 25 जुलाई और 20 अगस्त 2026 को जनता दर्शन में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि विशुन यादव, मुलायम यादव और राजन यादव ने उनके मकान से बिल्कुल सटकर जमीन के एक हिस्से में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोद दिया। गड्ढे में पानी भरने के कारण मकान को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई।

ये भी पढ़ें- 3 KM तक गंगा में बहता रहा 50 साल का शख्स, सिपाही ने जान की बाजी लगाकर ऐसे बचाई जिंदगी; VIDEO वायरल

खनन विभाग ने किया निरीक्षण

शिकायत के बाद खनन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध खनन से जुड़ी पत्रावली जिलाधिकारी के सामने पेश की। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों के खिलाफ पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें- 16 दिन तक उड़ता रहा हेलीकॉप्टर, फिर अचानक क्यों रुका? हथगढ़ मैदान की जमीन और अनुमति पर उठे सवाल

मामले की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई है। खास बात यह रही कि शिकायत सीधे जनता दर्शन में पहुंचने के बाद जांच और कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ा।

Location :  Deoria

Published :  21 August 2026, 8:46 PM IST

Related News

Advertisement