हिंदी
Deoria: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पहले देवरिया शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे शामिल हुए।
यह देशभक्ति यात्रा गायत्री मंदिर परिसर से शुरू होकर ओवरब्रिज और सुभाष चौक से होती हुई शहीद स्मारक रामचंद्र विद्यार्थी परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते में शहरवासियों ने छतों और सड़कों से फूल बरसाकर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।
10 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगेगा गोरखपुर! इन रास्तों से गुजरेगी भव्य हर घर तिरंगा यात्रा
यात्रा में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने सभी देवरिया वासियों से 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और देश की एकता व अखंडता का संदेश देने की अपील की।
देवरिया की इस भव्य तिरंगा यात्रा की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सिर्फ डायनामाइट न्यूज़ पर देखें।
Location : Deoria
Published : 12 August 2026, 4:20 PM IST