Muzaffarnagar: ना अपील, ना दलील… सीधे गोलियों की तड़तड़ाहट; 12 घंटे में 2 मुठभेड़, 4 शातिर आरोपी ढेर

मुज़फ्फरनगर में 12 घंटे के भीतर दूसरी पुलिस मुठभेड़ में कथित गोकशी के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अवैध हथियार और कथित गोमांस बरामद करने का दावा किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 August 2026, 5:58 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जिले में कांवड़ यात्रा संपन्न होते ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो आरोपी फरमान और जीशान उर्फ कल्लू निवासीगण इमरान कॉलोनी, थाना सिविल लाइन गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी मुजम्मिल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

पुलिस के अनुसार घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित गोमांस और अवैध असलहा बरामद करने का दावा किया है। फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग4टी की जा रही है।

Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर पानी का पहरा, लेकिन नहीं थमे कदम! जानिए जलभराव के बीच कैसे जारी है कांवड़ यात्रा

12 घंटे पहले भी हुई थी पुलिस मुठभेड़

यह कार्रवाई उस मुठभेड़ के करीब 12 घंटे के भीतर हुई है, जो देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। वहां पुलिस की कथित गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में जावेद उर्फ लालू और रियासत गोली लगने से घायल हुए थे। वहीं आस मोहम्मद उर्फ पप्पू नसीर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Muzaffarnagar: न आंखें खोलेंगे, न रास्ता देखेंगे! शिवभक्त की अनोखी कांवड़ यात्रा ने जीता सभी का दिल

लगातार कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र की मुठभेड़ के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नई मंडी क्षेत्र में पुलिस की टीम का आरोपियों से फिर सामना हुआ और मुठभेड़ हो गई। इस तरह करीब 12 घंटे में मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी के आरोपियों के खिलाफ दो पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। दोनों कार्रवाई में कुल चार आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  12 August 2026, 5:58 PM IST

Advertisement