राहुल गांधी का बदला अंदाज देख चौंके लोग, कभी सफेद तो कभी नीली-पिंक T-Shirt… क्या है नया प्लान?

राहुल गांधी इन दिनों अपने बयानों के साथ-साथ पहनावे को लेकर भी चर्चा में हैं। सफेद T-Shirt के अपने पुराने अंदाज से आगे बढ़ते हुए वह अलग-अलग मौकों पर नीली और गुलाबी शर्ट में नजर आए हैं। प्रयागराज में छात्रों के बीच पिंक शर्ट में पहुंचे राहुल के लुक ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी अपनी राजनीतिक छवि को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं?

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 August 2026, 5:57 PM IST
google-preferred

New Delhi: राहुल गांधी की राजनीति में इन दिनों सिर्फ उनके बयान ही सुर्खियां नहीं बटोर रहे, बल्कि उनका पहनावा भी चर्चा का विषय बन गया है। जिस नेता को लंबे समय तक सफेद T-Shirt के एक खास लुक के साथ देखा गया, वही राहुल गांधी अब अलग-अलग रंगों के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रयागराज में छात्रों के बीच गुलाबी रंग की शर्ट पहनकर पहुंचे राहुल गांधी ने युवाओं से संवाद किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर बहस उनके भाषण से ज्यादा उनकी पिंक शर्ट को लेकर दिखाई दी।

पिंक शर्ट ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

प्रयागराज में छात्रों के बीच राहुल गांधी का अंदाज बाकी दिनों से थोड़ा अलग नजर आया। गुलाबी रंग की शर्ट, युवाओं के बीच बातचीत और सरकार पर तीखे हमले... पूरा लुक सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बन गया।

प्रयागराज में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘यूथ के सामने देश में कोई कुछ नहीं’, पेपर लीक को लेकर RSS और BJP पर बरसे

सफेद T-Shirt बना राहुल की पहचान

राहुल गांधी की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में सफेद T-Shirt उनके सार्वजनिक लुक का अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सफेद T-Shirt ने खूब चर्चा बटोरी थी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल लगातार सफेद T-Shirt और कैजुअल अंदाज में नजर आए। यही वजह है कि राहुल गांधी की सफेद T-Shirt धीरे-धीरे उनके राजनीतिक लुक की पहचान बन गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

फिर नीली T-Shirt में दिखे राहुल

इसके बाद राहुल गांधी के पहनावे में एक और बदलाव देखने को मिला। एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से जुड़े मुद्दे को उठाते समय वह नीले रंग की T-Shirt में नजर आए। नीला रंग भी राहुल के सामान्य सफेद T-Shirt वाले लुक से अलग था। हालांकि इसे लेकर भी कांग्रेस की ओर से किसी खास राजनीतिक संदेश की आधिकारिक व्याख्या सामने नहीं आई।

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’: राहुल गांधी 2 लाख छात्रों के बीच उठाएंगे ऐसे मुद्दे, भाजपा वाले हुए परेशान!

क्या Gen Z से कनेक्ट करने की कोशिश है?

आज की राजनीति में सोशल मीडिया और विजुअल इमेज की भूमिका लगातार बढ़ रही है। खासकर युवा और Gen Z दर्शक किसी नेता को सिर्फ भाषणों के आधार पर नहीं देखते। उसका व्यवहार, संवाद का तरीका, सोशल मीडिया पर मौजूदगी और पहनावा भी उसकी छवि का हिस्सा बन जाता है।

Location :  New Delhi

Published :  12 August 2026, 5:29 PM IST

Related News

Advertisement