प्रयागराज में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘यूथ के सामने देश में कोई कुछ नहीं’, पेपर लीक को लेकर RSS और BJP पर बरसे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये लिए जाते हैं, लेकिन डिग्री और सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 August 2026, 8:16 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज में शनिवार को युवाओं की भारी भीड़ के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं के सामने बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने डर का सामना किया है और डर को बाहर किया है। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत ही युवाओं की ताकत का जिक्र करते हुए की और कहा, ‘यूथ के सामने कोई कुछ नहीं है।’

राहुल गांधी ने कहा कि वह युवाओं के बीच दर्द, डाटा और दौलत की बात करेंगे। उन्होंने युवाओं को देश की दिशा तय करने वाली ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं ने देश को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने डर का सामना किया और डर को बाहर किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में दो अभ्यर्थियों को मंच पर बुलाया गया, जिन्होंने अपनी परेशानियां और अनुभव साझा किए। इसके बाद राहुल गांधी ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला।

‘करोड़ों रुपये लेकर सर्टिफिकेट, लेकिन नौकरी नहीं’

राहुल गांधी ने कहा कि देश में शिक्षा के लिए परिवारों से करोड़ों रुपये लिए जाते हैं। इसके बदले बच्चों को सर्टिफिकेट दिया जाता है, लेकिन यही सर्टिफिकेट उन्हें नौकरी नहीं दिला पाता। उन्होंने कहा, “आप पढ़ाई करते हो, मेहनत करते हो, पैसा खर्च करते हो लेकिन नौकरी नहीं मिलती।” राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा में पेपर लीक हो जाता है और अमीर बच्चों के पास पेपर खरीदने की क्षमता होती है।

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’: राहुल गांधी 2 लाख छात्रों के बीच उठाएंगे ऐसे मुद्दे, भाजपा वाले हुए परेशान!

‘पेपर लीक हो जाता है, अमीर बच्चा खरीद लेता है’

युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण मेहनत करने वाले युवाओं को नुकसान उठाना पड़ता है। राहुल ने कहा कि एक युवा पढ़ाई करता है, मेहनत करता है और अपने परिवार का पैसा शिक्षा पर खर्च करता है। लेकिन अगर परीक्षा का पेपर ही लीक हो जाए तो उसकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

‘भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद’

राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं।” कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और शिक्षा हासिल करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में बीजेपी और आरएसएस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट चोरी करवाती है और देश की संस्थाओं में आरएसएस के प्रचारकों को बैठाया गया है।

महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी सियासी रार, राहुल गांधी बोले- 3 साल पहले पास हुआ कानून, फिर लागू करने में देरी क्यों?

‘युवाओं ने डर का सामना किया’

राहुल गांधी ने अपने भाषण में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश के युवाओं ने डर का सामना किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने डर को बाहर किया और देश को रास्ता दिखाया। राहुल का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस लगातार युवाओं, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। प्रयागराज में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के बीच राहुल ने इन मुद्दों को सीधे युवाओं से जोड़ने की कोशिश की।

‘नफरत से नहीं, प्यार-मोहब्बत से लड़ेंगे सिस्टम से’

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और युवा सिस्टम से नफरत के जरिए नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि “हम सिस्टम से नफरत से नहीं बल्कि प्यार-मोहब्बत से लड़ेंगे।”

Location :  Prayagraj

Published :  8 August 2026, 8:06 PM IST

Related News

Advertisement