हिंदी
पुलिस ने 14 मुकदमों में आरोपी अंसार को गिरफ्तार किया (img: Dynamite News)
Amethi: उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद एक युवक का आपराधिक सफर लगातार इतना बढ़ता गया कि करीब 21 साल की उम्र में पहला मुकदमा दर्ज होने के बाद छह साल में उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। अमेठी पुलिस ने अब इस अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी अंसार उर्फ चितऊ को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने की है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अंसार उर्फ चितऊ पुत्र नासिर अली निवासी ग्राम भैसना, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़ को रोका गया।
INDIA Bloc Protest: फिर हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, आकाशवाणी भवन से नेताओं को हटाया गया
पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, लेकिन आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामदगी के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अंसार उर्फ चितऊ के खिलाफ वर्ष 2020 में संग्रामपुर थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद करीब छह वर्षों के दौरान अमेठी और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
इन मामलों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक गतिविधियां एक जिले तक सीमित नहीं रही हैं।
संग्रामपुर पुलिस ने अंसार उर्फ चितऊ के खिलाफ तमंचा बरामद होने के मामले में मु0अ0सं0 189/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 72 CA 3586 को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।
Location : Amethi
Published : 6 October 2026, 10:26 PM IST
Topics : amethi news Amethi Police UP Crime News UP News