चित्रकूट में दिल दहला देने वाली घटना, पतंग के खेल में गई मासूम की जान

चित्रकूट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। छत पर खेलते पांच वर्षीय मासूम अचानक हादसे का शिकार हो गया। कुछ ही पलों में खेल का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 September 2026, 5:23 AM IST
google-preferred

Chitrakoot: सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरे पांच वर्षीय मासूम की अधूरे पिलर में निकली सरिया लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

उड़ती हुई पतंग पकड़ने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, मुलायम नगर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे का पांच वर्षीय बेटा अयांश उर्फ बिट्टू गुरुवार को घर की छत पर पतंग के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि घर की छत पर बाउंड्री नहीं बनी हुई थी। खेलते समय मासूम ने उड़ती हुई पतंग पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।

नीचे अधूरे निर्माण के लिए छोड़े गए पिलर की सरिया निकली हुई थी। गिरने के दौरान सरिया मासूम के सीने में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चे की चीख सुनकर मां रेखा देवी मौके पर पहुंचीं। बेटे को खून से लथपथ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजन आनन-फानन में अयांश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, मां बार-बार अपने बेटे को एक बार दिखाने की गुहार लगाते हुए बेसुध हो जा रही थी।

ग्लेशियर टूटा, चट्टानें धंसीं और आई 188 KM की रफ्तार वाली बाढ़! नेपाल की तबाही पर बड़ा खुलासा

परिजनों में पसरा मातम

मृतक अयांश आर्यन सिंह पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह अपने तीन भाइयों में से एक था। उसके दो भाई यश और दिव्यांश हैं। मासूम की अचानक मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Chitrakoot Flood: आचार्य रामचन्द्र दास महराज ने चित्रकूट में चलाया ‘बाढ़ राहत अभियान’, हजारों लोगों और साधु संतों की मदद

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही

Location :  Chitrakoot

Published :  18 September 2026, 5:14 AM IST

Related News

Advertisement