जिस जमीन पर गर्मी से राहत के लिए सोई, वहीं छिपी थी मौत,Z सांप के डसने से मासूम की गई जान
सीतापुर के टेड़वा चिलौला गांव में गर्मी से परेशान होकर जमीन पर सोई साढ़े पांच साल की मासूम को सांप ने डस लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवार उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।