हिंदी
यूपी पुलिस और चंद्रशेखर रावण के बीच कहासुनी (सोर्स- एक्स)
Muzaffarnagar: भीम आर्मी के चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर इस समय एक बड़ी खबर है। ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ जा रहे हैं चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने मुजफ्फरनगर में टोल प्लाजा पर रोक लिया है। चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके समर्थक भी मौजूद हैं। उनके काफिले को रोके जाने के कारण मौके पर झड़प की स्थिति पैदा हो गई।
जानकारी के मुताबिक चन्द्रशेखर आजाद आज सुबह सहारनपुर से मेरठ जा रहे थे। उनके दौरे को लेकर पुलिस पहले ही अलर्ट हो गई और जगह जगह बैरिकेडिंग की गई। मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा के पुलिस ने चन्द्रशेखर आजाद के काफिले को उनके समर्थकों के साथ रोक दिया।
इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ तीखी झड़प हो गई। मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा पर पहले से ही बड़ी संख्या में चन्द्रशेखर के समर्थक मौजूद थे।
घटनाक्रम के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद आज सुबह अपने गृह जनपद सहारनपुर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मेरठ के लिए रवाना हुए थे। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में फैले तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। प्रशासन को जैसे ही चंद्रशेखर आजाद के इस दौरे की भनक लगी, उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए और सहारनपुर से मेरठ जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग कर दी गई।
यह भी पढे़ं- ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ में न्याय की आवाज उठाने वालों को एसएसपी ने मारे थप्पड़, वेस्ट यूपी में बढ़ा तनाव
जैसे ही चंद्रशेखर आजाद का काफिला मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, वहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से दो-टूक मना कर दिया। इस बात की खबर जैसे ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लगी, मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में चंद्रशेखर के समर्थक और कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। समर्थकों की भारी भीड़ और पुलिस की नाकेबंदी के कारण टोल प्लाजा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और वाहनों की आवाजाही पर भी इसका असर देखने को मिला।
Chandrashekhar Azad Stopped At Rohana Toll: मेरठ कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोका#ChandrashekharAzad #RohanaToll #Meerut #ViralVideo #DynamiteNews @BhimArmyChief pic.twitter.com/5W9E1hJGPk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 10, 2026
काफिले को रोके जाने से नाराज सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की मौके पर तैनात पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस एक बड़ी झड़प में तब्दील हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोका, जबकि चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थक पीड़ित परिवार से मिलने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर मौजूद समर्थकों ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा पर हुई इस तीखी झड़प के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लेने और भीम आर्मी के प्रमुख को समझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों के आक्रामक रुख को देखते हुए टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।
Location : Muzaffarnagar
Published : 10 July 2026, 12:49 PM IST
Topics : Bhim Army chief Chandrashekhar Azad Lalita Gautam Murder Muzaffarnagar Chaos UP Police Action