सावधान! UP के कई जिलों में बढ़ा का खतरा, शहर और गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और आगरा में तटवर्ती क्षेत्रों में पानी बढ़ने से राहत शिविरों में लौटे लोग फिर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 September 2025, 9:58 AM IST
google-preferred

Lucknow:  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और बाढ़ का असर जारी है। वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इस सीजन में यह तीसरी बार है जब बाढ़ की स्थिति बनी है। कुछ समय पहले जलस्तर घटने से राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घर लौट चुके थे, लेकिन अब उन्हें फिर से शिविरों में जाने की तैयारी करनी पड़ रही है।

केंद्रीय जल आयोग का पूर्वानुमान

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पहाड़ों में हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। वाराणसी में शनिवार सुबह जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग 1.25 मीटर नीचे है। बलिया में जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर पहुंच गया है, जबकि मिर्जापुर और गाजीपुर में स्थिति नियंत्रित है और जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे है।

उत्तर प्रदेश में यमुना का रौद्र रूप: बाढ़ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी तबाही, राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

आगरा में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। शाम चार बजे जलस्तर 152.130 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो डेंजर लेवल 152.400 मीटर के बेहद करीब है। जिला प्रशासन ने लो और मिडियम फ्लड से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्य तेज कर दिया है।

प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के कारण हथिनीकुण्ड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में वृद्धि हुई है। सदर तहसील में लो फ्लड प्रभावित ग्राम-तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश और स्वामी बाग शामिल हैं। फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, ईदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द और हिमायूपुर प्रभावित हैं।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

संभावित शहरी क्षेत्र पर खतरा

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित होने वाले संभावित शहरी क्षेत्र में नगला बूढ़ी, अमर विहार, दयालबाग, मोतीमहल, कटरा वजीरखां और रामबाग बस्ती शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Location :