बेडरूम में कैमरा, फिर ब्लैकमेल! आगरा में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोरने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने बेडरूम में कैमरा लगाकर पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें अपनी प्रेमिका को भेज दिया। इसके बाद प्रेमिका के जरिए वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 19 April 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि पति ने शादी के बाद चोरी-छिपे बेडरूम में कैमरे लगा दिए और अपनी ही पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इतना ही नहीं, इन निजी वीडियो को उसने अपनी प्रेमिका को भेज दिया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने लगी।

पीड़िता ने बताया कि उसे इस साजिश की जानकारी कुछ समय पहले ही हुई, जब उस पर मानसिक दबाव बनाया जाने लगा। इस घटना ने महिला को गहरे सदमे में डाल दिया और उसने पुलिस का सहारा लिया।

मारपीट और प्रेमिका से संबंध के आरोप

हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 12 नवंबर 2024 को दिल्ली के पीतमपुरा निवासी युवक से हुई थी। महिला और उसकी छोटी बहन दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थीं। शादी के बाद ससुर ने खुद को 500 करोड़ का कारोबारी बताते हुए दहेज में 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की।

LPG Crisis: मार्च में रसोई गैस खपत 13% घटी, सप्लाई बाधित होने से बढ़ी चिंता

महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही उसका पति बागपत की रहने वाली तनिक्षा नाम की महिला से लगातार बातचीत करता था, जो गुरुग्राम में नौकरी करती है। पीड़िता का कहना है कि पति और उसकी प्रेमिका मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

बंधक बनाकर पीटा

पीड़िता के मुताबिक, 3 फरवरी 2025 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। बाद में उसके पिता ने पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। तब से वह अपने मायके में रह रही है।

महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पति ने कमरे में छिपकर कैमरा लगाकर उसके निजी वीडियो रिकॉर्ड किए थे, जिन्हें बाद में अपनी प्रेमिका को भेज दिया। अब वही प्रेमिका इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रही है।

UP Crime: देवरिया में स्कूल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रहस्य गहराया

पूरे मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी आरोपों की पुष्टि के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  19 April 2026, 5:27 PM IST

Advertisement