ताजमहल की पार्किंग में आखिर कौन कर रहा ये खेल? पर्यटक लौटे तो कार खाली, CCTV में दिखे चौंकाने वाले सुराग
आगरा के ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग और फतेहाबाद रोड पर चोरों ने पर्यटकों की कारों के शीशे तोड़कर बैग, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक बैग बरामद हुआ, जबकि दूसरे मामले में आरोपी की तलाश जारी है।