Budaun: सीमेंट खरीदने निकला युवक नहीं लौटा, गांव में मचा हड़कंप

बदायूं के उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव में एक युवक का शव घर के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और गांव में तनाव है।

Updated : 11 May 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कोतवाली उझानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरऊ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके ही घर के बाहर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक 20 हजार रुपये लेकर सीमेंट-बदरपुर खरीदने के लिए उझानी गया था, लेकिन वह रात से लापता था और आज सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।

परिजनों के गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने इस घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई के अनुसार, उसका भाई सीमेंट-बदरपुर खरीदने के लिए 20 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सूचना मिलने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि रात में ही यदि पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी या सच्चाई सामने आ सकती थी।

Budaun News: इश्क के चक्कर में फंसी तीन बच्चों की मां, प्रेमी संग फरार शिक्षिका सस्पेंड; अब बहाली के लिए काट रही चक्कर

गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रास्ते में युवक का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को साजिश के तहत उसके घर के बाहर फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या या संदिग्ध मौत जैसा प्रतीत हो।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह हत्या है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

Budaun News: सरकारी कर्मचारी ही असुरक्षित! बदायूं में पंचायत सहायक ने क्यों किया सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला? जानें पूरा मामला

मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Location :  Budaun

Published :  11 May 2026, 11:27 AM IST

Related News

Advertisement