Budaun News: इश्क के चक्कर में फंसी तीन बच्चों की मां, प्रेमी संग फरार शिक्षिका सस्पेंड; अब बहाली के लिए काट रही चक्कर

बदायूं के वजीरगंज में 3 बच्चों की मां और शिक्षिका प्रेमी संग फरार। बीएसए ने किया सस्पेंड। नौकरी बचाने के लिए अब वापस लौटी शिक्षिका। पढ़ें पूरी खबर।

Updated : 7 May 2026, 6:38 AM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज ब्लॉक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका को 'इश्क का बुखार' ऐसा चढ़ा कि वह अपने पति और तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। अब खबर आ रही है कि निलंबन की गाज गिरते ही शिक्षिका वापस लौट आई है और अपनी सेवा बहाल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।

मोबाइल पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सूत्रों के अनुसार, शिक्षिका का स्कूल आने-जाने के दौरान एक युवक से संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों के बीच घंटों मोबाइल पर बातचीत होने लगी। परिवार को शक न हो, इसके लिए शिक्षिका अक्सर घर देर से पहुंचने के बहाने बनाती थी। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी चुप्पी का फायदा उठाकर वह किसी और के साथ जिंदगी बिताने की योजना बना रही है।

US- Iran War: ‘ईरान को खत्म कर देंगे’: ट्रंप की खुली चेतावनी- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, सैन्य ताकत पूरी तरह तबाह

पति की तहरीर और विभाग का एक्शन

जब शिक्षिका अचानक अपने घर और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई, तो पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने तुरंत वजीरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला सार्वजनिक होते ही बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने इसे घोर अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के खिलाफ मानते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Rampur News: शाहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी संस्थानों में सेंध लगाने वाला अंतरजनपदीय चोर गिरोह गिरफ्तार; भारी माल बरामद

निलंबन के बाद लौटीं मैडम

जैसे ही शिक्षिका को पता चला कि उसकी सरकारी नौकरी पर आंच आ गई है और उसे निलंबित कर दिया गया है, उसके 'इश्क का भूत' उतर गया। वह प्रेमी का साथ छोड़कर वापस लौट आई है। अब वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के चक्कर लगा रही है ताकि उसकी नौकरी बहाल हो सके। हालांकि, विभाग इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाए हुए है।

Location :  Budaun

Published :  7 May 2026, 6:38 AM IST

Advertisement