Rampur News: शाहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी संस्थानों में सेंध लगाने वाला अंतरजनपदीय चोर गिरोह गिरफ्तार; भारी माल बरामद

रामपुर की शाहाबाद पुलिस ने सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। संभल के रहने वाले इस गिरोह से भारी मात्रा में लैपटॉप, सोलर पैनल और जेवरात बरामद।

Updated : 7 May 2026, 1:32 AM IST
google-preferred

Rampur: उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहाबाद थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सरकारी ग्राम पंचायत भवनों, सचिवालयों और अस्पतालों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान, जेवरात और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर घेराबंदी की और चार शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर इनका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Fatehpur News: बहुआ के शास्त्री नगर में चोरों का तांडव, बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार

सरकारी संपत्ति पर करते थे हाथ साफ

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से रेकी करता था। इनका मुख्य निशाना ग्राम पंचायत भवन और सरकारी अस्पताल होते थे, जहाँ से ये सोलर पैनल, बैटरी और डीवीआर जैसे महंगे उपकरण चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रामपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिलों संभल और बदायूं में भी कई बड़ी चोरियां की हैं।

बलिया में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? जनगणना 2027 से जुड़ी बड़ी तैयारी शुरू

हथियारों के साथ वाहन भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाली दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनके पास से मिले अवैध तमंचे और चाकू यह दर्शाते हैं कि ये गिरोह वारदात के समय विरोध होने पर जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटता था।

Location :  Rampur

Published :  7 May 2026, 1:32 AM IST

Advertisement