Fatehpur News: बहुआ के शास्त्री नगर में चोरों का तांडव, बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में बड़ी चोरी। शास्त्री नगर में अवधेश शुक्ला के बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी। पुलिस जांच में जुटी।

Updated : 7 May 2026, 12:21 AM IST
google-preferred

Fatehpur: जिले के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने दूसरे मकान में सो रहा था। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

सूने मकान का उठाया फायदा: शास्त्री नगर निवासी अवधेश कुमार शुक्ला का परिवार पास में ही स्थित अपने दूसरे मकान में सोने गया था। रात करीब 2 बजे सन्नाटे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का लॉक कटर या रॉड की मदद से तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषणों को बटोर लिया।

बलिया में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? जनगणना 2027 से जुड़ी बड़ी तैयारी शुरू

सुबह चला चोरी का पता: जब सुबह अवधेश कुमार शुक्ला अपने इस मकान पर पहुंचे, तो बाहर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी खाली थी। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने करीब 10 हजार रुपये नकद और लाखों के पुश्तैनी जेवर चोरी कर लिए हैं।

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त ने परखी विकास परियोजनाओं की रफ्तार

पुलिस का आश्वासन: सूचना पाकर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद राव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।

Location :  Fatehpur

Published :  7 May 2026, 12:21 AM IST

Advertisement