हिंदी
पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक की मौत(Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के शहबाजपुर मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र गोवर्धन के रूप में हुई है। बताया गया कि अरविंद कस्बे के चेयरमैन की गैस एजेंसी पर नौकरी करता था।
परिजनों के मुताबिक, अरविंद जब शाम को काम से घर लौटता था तो उसकी पत्नी के साथ अक्सर कहासुनी होती थी। इसी क्रम में मंगलवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद अरविंद कमरे में चला गया।
बदायूं में चोर बेखौफ, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद अरविंद ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
बदायूं में पुलिस और 25 हजार के इनामी गौकश के बीच मुठभेड़, बदमाश और दरोगा दोनों घायल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Location : Budaun
Published : 24 September 2026, 3:14 PM IST