हिंदी
आपसी विवाद बना जानलेवा
Budaun News: बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां उसैहत थाना क्षेत्र के बंगस नगला गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही उसैहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान बंगस नगला निवासी के रूप में हुई है। उसका मायका शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव भरतौली में है।
अब नहीं परेशान करेगा तेज हॉर्न का आतंक! आनंदनगर में अचानक छापेमारी से बाइक सवारों में मची खलबली
दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान...
मामले में मायके और ससुराल पक्ष के बयान अलग-अलग हैं। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने जबरन जहर पिलाकर मार डाला। वहीं मृतका के ससुर ने बताया कि बेटा-बहू और उनके दो बच्चे गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस जांच में जुटी...
थाना उसैहत पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है। घायल पति के बयान भी लिए जाएंगे। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Location : Budaun
Published : 19 April 2026, 8:39 PM IST
Topics : Budaun News Latest News up crime UP News