हिंदी
पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश
Budaun: जिस पिता के कंधों पर बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वही जब उसकी मौत की साजिश रच दे, तो यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों का सबसे खौफनाक सच बन जाता है। बदायूं से सामने आई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
Budaun: मामला बदायूं के सहसवान क्षेत्र का है। 14 अप्रैल 2026 को विजय सिंह नामक व्यक्ति ने पीआरवी 8805 पर सूचना दी कि उसके 10 वर्षीय बेटे विशाल उर्फ गोपाल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ से फांसी पर लटका दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पहली नजर में मामला आत्महत्या या हत्या का लग रहा था, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
घटना ने नया मोड़ 17 अप्रैल को लिया, जब मृतक के मामा राजेश ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने सीधे विजय सिंह पर ही हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने Bharatiya Nyaya Sanhita 2023 की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।
बदायूं में फाइनेंस रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी, युवक से बाइक छीनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें बनाई गईं। लगातार प्रयास और मुखबिर की सूचना के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को सहसवान-नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। 45 वर्षीय विजय सिंह ने कबूल किया कि वही अपने बेटे का हत्यारा है। उसने बताया कि वह अपने बेटे को बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां उसने पहले उसके गले में रस्सी बांधी और फिर पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
बदायूं में आखिर किस बात पर भड़के पड़ोसी, बुजुर्ग की गई जान; जानें पूरा मामला
हत्या करने के बाद आरोपी घर लौट आया और बाद में गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचकर अनजान बनने का नाटक करता रहा। उसने खुद ही पुलिस को ‘अज्ञात व्यक्ति’ की कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी।
Location : Budaun
Published : 19 April 2026, 8:43 PM IST
Topics : Budaun News crime news Family Crime Murder Case up crime