बदायूं में आखिर किस बात पर भड़के पड़ोसी, बुजुर्ग की गई जान; जानें पूरा मामला

बदायूं के मझारा गांव में पत्थर फेंकने के विवाद में दो युवकों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 April 2026, 2:48 PM IST
google-preferred

Budaun: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया। पत्थर फेंकने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा के रहने वाले 60 वर्षीय रामकुमार, जो केदार के पुत्र थे। रोज की तरह अपने खेत पर गेहूं की फसल निकालने के बाद घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनके पड़ोसी अमन और सोनू उनके घर पर पत्थर फेंक रहे थे। यह पहली बार नहीं था।पहले भी इस तरह की हरकतें हो चुकी थीं।

Budaun News: CCTV ने खोली चोरी की पोल, बदायूं पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे; पढ़ें पूरी खबर

सवाल पूछने पर हुआ हमला

जब रामकुमार ने इस बार पत्थर फेंकने का कारण पूछा तो बात बढ़ गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अमन और सोनू ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर रामकुमार को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन तुरंत रामकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी तनाव का माहौल बन गया।

2 शादी और 6 बच्चे…फिर भी जिंदगी में नहीं मिला सुकून, अब फांसी लगाकर छोड़ दी दुनिया, पढ़ें बदायूं का दिल दहलाने वाला मामला

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों का साफ कहना है कि अमन और सोनू की पिटाई के कारण ही रामकुमार की मौत हुई है।

Location :  Budaun

Published :  18 April 2026, 2:48 PM IST

Advertisement