हिंदी
ऑनलाइन ठगी का शिकार
गोरखपुर: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाई। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
क्या है पूरी खबर ?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थाना हरपुर बुदहट की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले का सफल निस्तारण किया।
शिकायत थाना हरपुर बुदहट में दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को एक आवेदक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 14,608 (चौदह हजार छह सौ आठ रुपये) की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना हरपुर बुदहट में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की।
इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tesla का बड़ा दांव, Model Y L लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके खास फीचर्स
लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से पुलिस टीम ने संबंधित खातों का पता लगाया और कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि को सुरक्षित कराया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में ₹14,608 की पूरी रकम वापस करा दी गई।
इस सफल कार्रवाई में थाना हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमित कुमार तथा कांस्टेबल प्रकाश खरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें।
पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों में भी कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 19 April 2026, 9:56 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News UP News UP Police