हिंदी
Tesla Model Y L भारत में लॉन्च को तैयार (Img- Internet)
New Delhi: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए Tesla अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। कंपनी अब अपना दूसरा प्रोडक्ट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स से लैस होगा।
Tesla की नई Tesla Model Y L दरअसल मौजूदा Tesla Model Y का बड़ा और ज्यादा स्पेस वाला वर्जन है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 5 सीटें मिलती हैं, वहीं इस नए वर्जन में 3 रो के साथ कुल 6 सीटों का सेटअप दिया गया है। यह अतिरिक्त सीटिंग इसे बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा उपयोगी बनाती है और लंबी यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।
Model Y L की लंबाई स्टैंडर्ड वर्जन से लगभग 186mm ज्यादा है। इससे इसका व्हीलबेस भी बढ़ गया है, जिसका सीधा फायदा केबिन स्पेस में मिलता है। खासकर दूसरी और तीसरी रो में बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम और आराम मिलेगा। यह फीचर लंबी दूरी की यात्राओं को और आरामदायक बनाता है।
भारत में Tesla ने अचानक घटाए दाम, जानिए इसके पीछे क्या है बड़ी वजह?
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में डुअल मोटर सेटअप दिया जाएगा, जिससे ज्यादा पावर और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसकी ड्राइविंग रेंज भी काफी प्रभावशाली बताई जा रही है, जो लगभग 680 किलोमीटर तक हो सकती है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर लंबी दूरी आसानी से तय की जा सकती है।
इस कार के इंटीरियर को बेहद लग्जरी बनाया गया है। इसमें 19-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा, जो शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देगा।
फ्रंट सीट्स में पावर्ड एडजस्टमेंट और थाई सपोर्ट मिलेगा, जबकि दूसरी रो की सीटें भी पावर एडजस्टेबल होंगी। इसके अलावा इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन दिया गया है, जो सड़क के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है और स्मूद राइड सुनिश्चित करता है।
Tesla: मुंबई के बाद दिल्ली में टेस्ला का दूसरा शोरूम खोला गया, जानिए मॉडल Y की खासियतें
Tesla की यह नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी। यह मॉडल मौजूदा Model Y से ऊपर पोजिशन किया जाएगा, यानी इसे कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल माना जा सकता है। इस वजह से इसकी कीमत भी स्टैंडर्ड 5-सीटर वर्जन से ज्यादा होने की संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 19 April 2026, 2:49 PM IST
Topics : Auto News Electric SUV EV Launch Model YL Tesla