अप्रैल में ही बढ़ा तापमान, नैनीताल में सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा, मौसम के बदले तेवर से बढ़ी गर्मी

नैनीताल में अप्रैल के महीने में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। शहर में दिन का पारा करीब 27 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम के बदले तेवरों के बीच पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ लगातार बनी रही।

Nainital News:  नैनीताल में इस बार अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आम तौर पर इस समय तक यहां हल्की ठंडक बनी रहती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। शनिवार और रविवार को शहर का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन के समय तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री के आसपास

आमतौर पर अप्रैल में यहां का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री के आसपास रहता है और मौसम सुहावना बना रहता है, लेकिन इस बार मार्च से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा था। बीच में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि ने कुछ समय के लिए राहत जरूर दी, मगर अब फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

धौराहरा सांसद आनंद भदौरिया पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय, कहा मीडिया की भीड़ में डाइनामाइट न्यूज़ ने बनाया मुकाम

शहर में गर्मी का असर बढ़ गया

पिछले तीन दिनों में पारे में लगातार उछाल देखने को मिला है, जिससे शहर में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी

वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शहर पहुंचे, जिससे पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। ईको केव गार्डन,स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और मॉल रोड पर पर्यटकों की भीड़ नजर आई। शाम के समय हनुमान ग़ड़ी में भी काफी चहल पहल रही।

Location :  नैनीताल

Published :  19 April 2026, 9:48 PM IST

Advertisement