नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट मोड पर, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण जारी
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना के चलते जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहा है। जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने सभी विभागों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को कहा है कि बंद सड़कों को जल्दी से खुलवाया जाए ताकि यातायात में व्यवधान न हो।