Accident In UP: बदायूं में सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

Budaun Bike Accident: बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे 60 वर्षीय किसान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 April 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव मिचौना की मड़ैया में 60 वर्षीय बुजुर्ग गणेश राम की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार गणेश राम चौकी नंबर 4 के पास सड़क किनारे बैठकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

Budaun Land Mafia: बदायूं में भू-माफियाओं का कहर! 350 परिवारों का रास्ता बंद

घटना के बाद मचा हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और गणेश राम को मृत अवस्था में देखकर बिलख पड़े। पूरे गांव में इस दुखद घटना की खबर फैलते ही शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बदायूं में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि गणेश राम के पांच बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की अभी शादी नहीं हुई है। वे खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Budaun

Published :  26 April 2026, 3:27 PM IST

Advertisement