Budaun Accident: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने 64 वर्षीय किसान रामू गोपाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कौरेरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 64 वर्षीय किसान रामू गोपाल उर्फ रामगुलाम अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में शोक

हादसे में रामू गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत चंदौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

Budaun: पिता-भाइयों को बेकसूर बताकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, दोबारा ट्रायल की मांग

बुजुर्ग किसान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Budaun News:  46 दिन बाद फिर शुरू हुआ HP का CBG प्लांट, सुरक्षा और रोजगार के नियमों में बड़ा बदलाव

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और बाइक सवार की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location :  Budaun

Published :  29 April 2026, 3:26 PM IST

Advertisement