होटल में महिला के साथ मिला साला, जीजा ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर टंकी के पीछे….

आगरा के एक होटल में महिला के साथ मिले साले को जीजा ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच होटल से लेकर सड़क तक मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो महिला होटल की चौथी मंजिल पर पानी की टंकी के पीछे छिपी मिली।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 June 2026, 6:43 AM IST
google-preferred

Agra : जिले के इरादतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक होटल उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया। जब एक जीजा ने अपने साले को एक महिला के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। पहले होटल के अंदर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद होटल से निकलकर सड़क तक आ गया। जहां दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

शक होने पर होटल के अंदर पहुंचा जीजा

जानकारी के मुताबिक सरसा निवासी अरविंद सिंह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कुर्रा मोड़ के पास स्थित एक होटल के बाहर उन्हें अपना साला शनि कुमार कुछ लोगों के साथ दिखाई दिया। शनि को देखकर अरविंद को शक हुआ, जिसके बाद वह होटल के अंदर पहुंच गए। वहां उन्होंने शनि को एक 35 वर्षीय महिला के साथ पाया।

बताया जा रहा है कि अरविंद ने अपने साले को समझाने और घर चलने के लिए कहा, लेकिन बात बिगड़ गई। आरोप है कि शनि गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

होटल से सड़क तक चला घमासान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच शुरू हुई लड़ाई होटल परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अचानक 60 किमी रफ्तार आंधी ने मथुरा-आगरा में मचाई तबाही, बिजली घंटों गायब, जानिये कैसे टूटी पूरी व्यवस्था

पुलिस पहुंची तो टंकी के पीछे छिपी मिली महिला

मारपीट के बाद अरविंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक शनि और उसके कुछ साथी मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी के पीछे छिपी हुई है। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से महिला को नीचे उतारा और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

पांच साल से चल रहा था प्रेम संबंध!

अरविंद सिंह का आरोप है कि उनका साला लंबे समय से गलत गतिविधियों में शामिल है, जिससे पूरा परिवार परेशान है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार शनि और महिला के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। महिला विधवा बताई जा रही है और पति की मौत के बाद वह शनि के संपर्क में आई थी।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

कुर्रा चित्तरपुर चौकी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  11 June 2026, 6:42 AM IST

Advertisement